देहरादून में रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि राज्य में जो भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं, उनका आउटपुट धरातल पर दिखे। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आगामी राजजात यात्रा के लिए भी तैयारी शुरू की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि यूआईआईडीबी, देहरादून एलिवेटेड रोड, गढ़वाल और कुमांऊ की कनेटिविटी के कार्यों, मानसखखण्ड मंदिर माला मिशन, आगामी नंदा राजजात की तैयारियों नियमित समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री भी समय-समय पर इनकी समीक्षा करेंगे।
