त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का गंगोलीहाट विधानसभा सभा में मात्र एक सीट संतुष्ट होना पड़ा है. वहीं, कांग्रेस को भी एक ही सीट मिली है. सात सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं. भाजपा विधायक फकीर राम टम्टा की अपने गृह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बबीता रावल हार गई. यहां निर्दलीय प्रत्याशी किरन नेगी विजय रही.
गंगोलीहाट में भाजपा ने जिला पंचायत के नौ सीटों पर अधीकृत प्रत्याशी घोषित किये थे. यहां एक मात्र उडियारी जिला पंचायत सीट पर भाजपा का प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह कार्की चुनाव जीता. इस सीट पर भाजपा के बगी तीन प्रत्याशी भी चुनाव हारे. कांग्रेस प्रत्याशी चामू सिंह कार्की इस सीट पर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये. वहीं, मरेला संगौड सीट पर भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी जीत हासिल की है. कांग्रेस प्रत्याशी रेखा देवी दूसरे स्थान पर रही. भाजपा प्रत्याशी पूनम देवी तीसरे स्थान पर रही.
जिला पंचायत पिपली सीट पर भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर किरन नेगी निर्दलीय ही चुनाव लड़ी. उन्होंने जीत दर्ज की. भाजपा प्रत्याशी बबीता रावल इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही. कांग्रेस की प्रत्याशी रेखा भंडारी तीसरे नंबर पर रही. वहीं, थल जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी नंदन बाफिला को निर्दलीय प्रत्याशी रितिक पांडेय ने हराया. गंगोलीहाट में ढनौलासेरा सीट पर निर्दलीय राजेश कुमार चुनाव जीते. भाजपा प्रत्याशी जेपी चन्याल चुनाव हार गये. वहीं, गणाई गंगोली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज बोरा जीत हासिल की. भाजपा प्रत्याशी ममता बोरा को हार का सामना करना पड़ा. चहज सीट पर निर्दलीय राहुल कुमार और चीटगल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी और सुंगडी सीट निर्दलीय शोभा देवी जीती हैं.
वहीं, मूनाकोट के भडकटिया में भाजपा डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल ने जीत हासिल की है. डीडीहाट नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष कमला चुफाल भी बोरागांव सीट से चुनाव जीती हैं. भाजपा की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा भी छाना पांडे से चुनाव जीती हैं. पिथौरागढ जिले में जिला पंचायत की 32 सीटों में से भाजपा ने 14 सीटें जीती. 6 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं., 12 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलियों की अहम भूमिका होगी.
