बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने स्वतंत्रता दिवस अलग अंदाज में मनाया. जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है.स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने एक बेहद भाव को प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की. समिति ने आजादी से पहले जन्में बुजुर्ग , महिलाओं के सम्मान में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया. जहां उनके चरण धोकर पूजा, अर्चना कर फूल माला पहनाकर , शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया.
इस सम्मान समारोह में 80 वर्ष से अधिक 15 लोगों को सम्मानित किया गया. आजादी से पहले जन्मे , बुजुर्ग लोगों ने देश की गुलामी और आजादी दोनों अपने आंखों से देखी है. वह गुलाम भारत में पैदा होकर भी उन्होंने भारत को आजाद होते अपनी आंखों से देखा है.
यह आजादी का जश्न उनके लिए बद्री केदार मंदिर समिति के द्वारा अनोखे अंदाज में इस सम्मान समारोह को मनाया गया. यह देश में अनोखी पहल की शुरुआत है. इस सम्मान समारोह में जोशीमठ में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती मौजूद रहे. यह भव्य कार्यक्रम ज्योर्तिमठ के नरसिंह मंदिर में आयोजित हुआ. इस सम्मान कार्यक्रम की पूरे चमोली जनपद में चर्चा हो रही है. सम्मानित किया बुजुर्गों में बसंती देवी, शांति देवी, सुरमा देवी , सुंदरी। , रामादेवी , ज्ञानेश्वरी देवी , सतेश्वरी देवी , रूकमणि देवी , रामेश्वरी देवी ,जानकी देवी , नारायणी देवी, शिवि देवी , गीत देवी, जानकी खंडूरी , सत्येश्वरी सकलानी शामिल थे.
सभी सम्मानित लोगों ने बदरी केदार मंदिर समिति सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा बुजुर्गों के सम्मान में जो कार्यक्रम आज ज्योर्तिमठ में मनाया गया वह निश्चय ही भविष्य में सार्थक साबित होगा. उन्होंने सभी को आशीर्वाद दियाय
बता दें आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौके पर देशभर में रंगागंर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. आज के दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. आज के दिन देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को भी याद किया गया. साथ ही देश के कोने कोने में उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया. इसी कड़ी में आज बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़े सराहनीय कदम की शुरुआत की है. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
