असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने को लेकर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है. इस दौरान अहंकारी रावण और उसके भाइयों का पुतला दहन किया जाता है. देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में भी दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है. देश की आजादी के समय से यानी 1947 से ही बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी देहरादून में दशहरा पर्व का आयोजन कर रही है.
बता दें कि बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से इस साल 78 वां दशहरा पर्व का आयोजन किया गया है. जिसके तहत देहरादून परेड ग्राउंड में इस बार 121 फीट ऊंचा रावण और 70 फीट ऊंचा कुंभकरण और 75 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला लगाया गया है. ऐसे में दशहरा पर्व पर यानी 2 अक्टूबर को रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा. जिसकी तैयारियां परेड ग्राउंड में पूरी हो चुकी है.
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से परेड ग्राउंड में बरकत लगाए गए हैं. साथ ही वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई है. परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला लगाए जाने के बाद से ही लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. लोग ग्राउंड में अपने पूरे परिवार संग पहुंचकर इंजॉय कर रहे हैं.
