देहरादून में नियमितिकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड के उपनल कर्मियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
योगेन्द्र चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार बिल्कुल असंवेदनशील हो गई है एक महिला उपनल कर्मी की मौत के बाद भी आज तक सरकार का कोई प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचा है, और हमें तो लगता है कि यह सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है,मुख्यमंत्री जी भी एक रबड़ स्टैम्प बनकर रह गये हैं बाकी काम केंद्रिय गृहमंत्री जी ही चला रहे हैं
