उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सरकारी विभाग का एक क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. जहां रोशनाबाद स्थित जीएसटी कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 18 सालों से जीएसटी विभाग में संविदा पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात था.
दरअसल, सतर्कता अधिष्ठान यानी विजिलेंस को एक शिकायत मिली थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री साल 2021 में बंद हो चुकी है. ऐसे में जीएसटी लागू होने से पहले साल 2017 के आखिरी तीन महीने के वैट टैक्स के निपटान के संबंध में विभाग ने 1 लाख 76 हजार रुपए का बकाया बताया था.
योजना के मुताबिक, आज यानी 24 फरवरी को रोशनाबाद स्थित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 कार्यालय के पास डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद विजलेंस की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उसके आय व्यय से लेकर तमाम जानकारियां खंगाल रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई भी कर रही है.
