राम नवमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेशानुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त सरकारी कार्यालय कल बंद रहेंगे।
यह निर्णय श्रद्धालुओं को पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए लिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सभी विभागाध्यक्षों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की जाती है कि वे इस सूचना को समय पर सभी कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाएं।
