वीकेंड के मद्देनजर दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया है. जिससे आने वाले पर्यटक ओर शहर की जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. दिल्ली,हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से मसूरी ओर चकराता जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान तैयार किया गया है. साथ ही उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान तैयार किया गया.
प्लान A- डाटकाली से आरटीओ चैकपोस्ट होकर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा होते हुए आईएसबीटी से शिमला बाईपास होकर सेंट ज्यूड चौक होते हुए कमला पैलेस से बल्लीवाला फ्लाईओवर होते हुए बल्लूपुर होकर कैंट तिराहा से सप्लाई डिपो होते हुए जोहडी तिराहा से पुरकुल गांव तिराहा होते हुए कुठालगेट से मसूरी जाएंगे.
प्लान B-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा होते हुए सेन्ट ज्यूड चौक से कमला पैलेस होकर बल्लूपुर चौक से कैण्ट चौक होते हुए सर्किट हाऊस तिराहा से बीजापुर गांव होकर किमाड़ी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे.
डाटकाली से आरटीओ चैकपोस्ट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक होकर नया गांव से सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर होते हुए लांघा रोड से चकराता जायेंगे.
प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक होते हुए कौलागढ से कैंट तिराहा होकर सप्लाई डिपो से किमाड़ी होते हुए लम्बीधार से हाथीपांव होकर जीरो बैंड से मसूरी जायेगे.
मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होते हुए सांई मंदिर डाइवर्जन होते हुए जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा से कैंट तिराहा होते हुए बल्लूपुर से अपने गंतव्य स्थान तक.
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होकर सांईमंदिर से डायवर्जन होते हुए दिलाराम होकर यूकेलिप्टस से ईसी रोड़ होकर फब्बारा चौक से रिस्पना पुल होते हुए आईएसबीटी से आशारोड़ी.
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होते हुए सांई मंदिर से किरशाली चौक होते हुए कालागांव से मालदेवता होकर थानों रोड़ से भानियावाला तिराहा होते हुए ऋषिकेश.
ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट
- ऋषिकेश से एयरपोर्ट तिराहा होते हुए एसडीआरएफ तिराहा होकर थानो रोड़ से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक होते हुए सांई मंदिर तिराहा से डाइवर्जन होकर कोठाल गेट से मसूरी.
- डोईवाला से मोहकमपुर फ्लाईओवर होकर कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला से पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक होकर सांई मंदिर तिराहा होते हुए डाइवर्जन से कोठालगेट होकर मसूरी.
- दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से मिंयावाला होते हुए नत्थूवाला से पुलिया नंबर 6 होते हुए लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग होकर आईटी पार्क से किरशाली चौक होते हुए सांई मंदिर तिराहा से डाइवर्जन होकर कोठालगेट से मसूरी.
- नेपाली फार्म तिराहा से भानियावाला तिराहा होते हुए पीएनबी तिराहा होकर थानो रोड़ से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक से सांई मंदिर तिराहा होते हुए डाइवर्जन से कोठालगेट होते हुए मसूरी.
- हरबर्टपुर से विकासनगर होते हुए आरा मशीन बाड़वाला से जुड्डो होते हुए यमुना पुल से कैंपटी फॉल होकर मसूरी जाएंगे.
वापसी के लिए रुट: ऋषिकेश के लिए मसूरी से कोठालगेट होते हुए ओल्ड राजपुर रोड़ से सांई मंदिर तिराहा होकर किरशाली चौक होते हुए सहस्त्रधारा रोड़ से माल देवता तिराहा होकर महाराणा प्रताप तिराहा से थानो रोड तिराहा होते हुए ऋषिकेश.
हरिद्वार के लिए मसूरी से कोठालगेट होते हुए ओल्ड राजपुर रोड होकर सांई मंदिर तिराहा से किरशाली चौक होते हुए सहस्त्रधारा रोड़ से माल देवता तिराहा होकर महाराणा प्रताप तिराहा से थानो रोड तिराहा होकर भानियवाला से हरिद्वार.
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान
- पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा.
- सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा.
- सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा.
- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर गुच्चुपानी तिराहा पे बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा.
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग
प्लान-A
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा.
मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा.
प्लान-B
इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा.
किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा.
प्लान-C
इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा और मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा.
ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान
वीकेंड के मद्देनजर यातायात को सुचारू ओर सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया गया है. इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित Plan A, Plan B ,Plan C बनाये गये हैं, जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा.
Plan A-
- यातायात का दबाव कम होने पर किए गए रूट प्लान पर भेजा जायेगा.
- वीकेंड पर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बडे वाहनो को भेजा जाएगा.
- सप्तऋषि से रायवाला होते हुए नेपाली फार्म से श्यामपुर चौकी होते हुए नटराज चौक से ढालवाला चौकी होते हुए भद्रकाली होकर बायपास रोड होते हुए तपोवन तिराहा से तपोवन चौकी होते हुए ब्रहमपुरी होकर शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा.
- वीकेंड देहरादून से ऋषिकेश आने वाले छोटे बड़े वाहनो को भेजा जाएगा.
- देहरादून से नटराज चौक होकर ढालवाला चौकी से भद्रकाली होकर बाईपास रोड़ होते हुये तपोवन तिराहा से तपोवन चौकी होकर ब्रहमपुरी होते हुए शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा.
Plan B-
यातायात का अधिक दवाब होने की स्थिति में सप्तऋषि से रायवाला होकर नेपाली फार्म से लालतप्पड़ होकर भानियावाला से रानीपोखरी होते हुए नटराज चौक से ढालवाला चौकी होकर भद्रकाली होकर बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा से तपोवन चौकी होते हुए ब्रहमपुरी होकर शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा.
Plan C-
- यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में सप्तऋषि से रायवाला होते हुए नेपाली फार्म से लालतप्पड़ होकर भानियावाला से रानीपोखरी होते हुए गुजराडा कट से नरेन्द्र नगर होते हुए प्लास्डा चौकी नरेंद्र नगर से भद्रकाली होकर बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा से तपोवन चौकी होते हुए ब्रहमपुरी होकर शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा.
- वीकेंड खत्म होने के बाद पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक, जो हरिद्वार और हरिद्वार से आगे जाने वाले हैं, उनके वाहनों को भेजा जायेगा.
- शिवपुरी से नीलकंठ होते ब्रह्मपुरी तिराहे से गरुड़चट्टी होकर बायपास रोड़ होते हुए पशुलोक बैराज से चीला होते हुये हरिद्वार भेजा जायेगा.
- वीकेंड खत्म होने के बाद पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक जो ऋषिकेश या देहरादून मार्ग में जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा
- शिवपुरी से ब्रहमपुरी होकर तपोवन चौकी से तपोवन तिराहा होकर बायपास रोड होते हुए भद्रकाली से ढालवाला चौकी होकर नटराज चौक से गंतव्य को भेजा जायेगा.
डायवर्जन प्लान
- यातायात का अत्यधिक दवाब होने की स्थिति में बडे वाहनो (हैवी ट्रैफिक) को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जाएगा और ऋषिकेश में रात्रि में नो-एण्ट्री खुलने के बाद ही प्रवेश करने दिया जायेगा.
- भारी वाहन नेपाली फार्म से लालतप्पड़ होकर भानियावाला से रानीपोखरी होते हुए नटराज चौक के ऋषिकेश के रास्ते आवागमन कर सकेंगे.
- यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में मुनिकीरेती की ओर से आने वाले वाहनो को मुख्य हरिद्वार मार्ग से वन-वे करते हुये श्यामपुर की ओर भेजा जायेगा ओर श्यामपुर से आने वाला प्रत्येक वाहन बाईपास रोड़ पर डायवर्ट करने के साथ-साथ पुरानी चुंगी, पुराना बस अडडे से भी वाहनों को नटराज चौक की ओर भेजा जाएगा, मुनिकीरोती ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग को केवल श्यामपुर जाने वाले वाहनो हेतु वनवे किया जायेगा.
- चन्द्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहा हरिद्वार रोड तक आटो और विक्रमों के लिये जीरो जोन घोषित किया गया है. इस बीच कोई भी ऑटो/ विक्रम सवारी उतारने और बैठाने के लिए नहीं रुकेगा.
- यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में प्लान-सी के अनुसार आटो, विक्रम को भी श्यामपुर चौकी से बाईपास रोड़ में डायवर्ट किया जायेगा.
- कुछ पर्यटक बड़ी बसों के माध्यम से Weekend के लिए ऋषिकेश पहुंचते हैं, ऐसी बसों को ढालवाला और आईएसबीटी पार्किग में पार्क करा कर छोटे वाहनों द्वारा निर्धारित रुट से भेजा जायेगा.
- ढालवाला और आईएसबीटी पार्किंग फुल होने पर आईडीपीएल स्थित अस्थायी पार्किंग में वाहनों को पार्क कर छोटे वाहनों से निर्धारित रुट से भेजा जायेगा.
- रोडवेज की समस्त बसे चौकी श्यामपुर तिराहा से बाईपास रोड़ होते हुये नटराज चौक से आईएसबीटी आती है और बाहर जाने वाली रोडवेज भी इसी रुट से बाहर जाती है. पर्वतीय मार्ग में जाने वाले रोडवेज और गढ़वाल मण्डल की बसों को नटराज, ढालवाला बाईपास रोड़ से भेजा जाएगा.
ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल
1. ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश
2. भरत इंटर कालेज ऋषिकेश
3. आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास
4. काली कमली आश्रम ऋषिकेश
5. निर्मल धर्मशाला
विकासनगर क्षेत्र पार्किंग स्थल
1. मेला ग्राउण्ड बाडवाला
2. हरबर्टपुर बस स्टैण्ड
3. कटापत्थर
4. विकासनगर बाजार
5. ब्रकुलीन मार्सलॉ (BDM) स्कूल विकासनगर
6. नयां गांव पुलिस चौकी से 30 मीटर आगे ( क्षेत्रफल 1.5 बीघा )
7. नया गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे (क्षेत्रफल 12 बीघा)
मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल
1. पिक्चर पैलेस
2. लण्ढौर रोड
3. कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड
4. टाउन हॉल के नीचे
5. किंग क्रेग
6. मसूरी स्थित समस्त होटल
7. कम्पनी गार्डन रोड पर
8. मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड
9. विकास होटल पार्किंग कुलडी
10. गज्जी बैंड में सड़क किनारे
देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल
1. रेंजर्स ग्राउण्ड, नियर बुद्धा चौक
2. परेड ग्राउण्ड, नियर तिब्बती मार्केट
3. पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक
4. काबुल हाउस नियर सर्वे चौक
5. कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
6. एमडीडीए पार्किंग नियर घण्टाघर
7. राजीव गांधी कॉम्पलैक्स नियर तहसील चौक
8. जनपथ कॉम्पलैक्स, नियर बिन्दाल पुल चकराता रोड
एडवाइजरी-
- अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा. साथ ही आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा.
- नो पार्किंग जोन में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जाएगा और आवश्यक वैद्याानिक कार्रवाई की जायेगी.
धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
- किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें.
