मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं. गुरुवार को सीएन धामी ने नैनीताल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें.
सीएम धामी ने गुरुवार को मल्लीताल में आयोजित जनसभा में निकाय चुनाव में भवाली नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर प्रकाश आर्य, नैनीताल से जीवंती भट्ट और भीमताल पालिका क्षेत्र से कमला आर्य के लिए वोट मांगें. बता दें आज नैनीताल में हो रही बारिश और ठंड के बावजूद भी भारी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे थे.
सीएम ने अपने संबोधन में कहा नैनीताल, भीमताल और भवाली क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है. निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इन क्षेत्रों के विकास में तीन गुना तेजी आएगी. सीएम ने कहा इन निकाय क्षेत्रों में रहने वाली जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का मतलब केवल अपने मत का खराब करना है.
