उत्तराखंड में कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही कांवड़ियों के हंगामे की खबरें भी सामने आने लगी हैं. नया मामला हरिद्वार के सिंहद्वार इलाके का है. बताया जा रहा है कि कांवड़िए नहर पटरी छोड़कर हाईवे पर जाने की जिद कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया. इसी बात को लेकर कांवड़ियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
बताया जा रहा है कि कांवड़िए नियमों को न मानकर नहर पटरी से जाने के लिए तैयार नहीं थे. इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच अच्छी-खासी बहस भी हुई. हालांकि बाद में कांवड़ियों को समझाने में पुलिस कामयाबी हुई और कांवड़िए नहर पटरी से जाने को तैयार हुए.
