शाम चार बजे तक वार्ड 28 तक के ही पुराने प्रस्तावों पर चर्चा हो पाई। निगम में चालीस वार्ड हैं। बोर्ड बैठक लगातार लंबी चलने के बाद कई पार्षद भी बैठक कक्ष से चले गए। शाम चार बजे तक गिने-चुने अधिकारी ही बैठक कक्ष में रह गए। सफाई आदि मुद्दों पर भी पार्षदों ने निगम को घेरा। नगर आयुक्त ने कहा कि पांच अक्टूबर के बाद कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाएग। उसके बाद वार्डों में सफाई कर्मी बढ़ाए जाएंगे।