हरिद्वार के लक्सर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेहन्दपुर टोका गांव में एक विशालकाय अजगर निकल आया. अजगर निकलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग ने की टीम ने अजगर को बमुश्किल काबू पाया. जिसके बाद टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास छोड़ा.
गौर हो कि लक्सर के नेहन्दपुर टोका गांव में घर के पास खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया. गांव में निकला अजगर करीब 16.7 फीट लंबा था. लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया. टीम ने अजगर को रेस्क्यू को सकुशल जंगल में छोड़ा. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. अजगर बलजिंदर सिंह और प्रीतम सिंह के मकान के आंगन में निकला था. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वनकर्मियों की इलाके में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों और अजगर दोनों के लिए कोई खतरा ना उत्पन्न हो.
वन विभाग अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह की सक्रिय कार्रवाई स्थानीय पारिस्थितिकी और वन्य जीव संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. शैलेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों से अपील कर कहा कि अजगर या अन्य वन्य जीव दिखने तुरंत वन अधिकारियों को सूचित करें. ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाकर वन्य जीवों को जंगल में छोड़ा जा सके और आम जन सुरक्षित रह सके.
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, बीते दिनों लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में विशाल मगरमच्छ आ गया था. जिसके कारण शुगर मिल कॉलोनी में हड़कंम मच गया था. जिसकी सूचना आनन-फानन में वन विभाग दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था. लक्सर क्षेत्र आए दिन इस तरह की घटना सामने आती रहती हैं. अभी कुछ दिन पूर्व लक्सर नगर बाजार में एक दुकान के अंदर रसल वाइपर सांप घुस गया था. दुकानदार की सूझबूझ और वन विभाग की टीम ने जिस पर काबू पा लिया था. इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी और सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया था.
