उत्तराखंड: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे. दो दिनों तक वे मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रहेंगे. जहां वे अकादमी के वैलिडेटरी फंक्शन 100 फाउंडेशन कोर्स में शिरकत करेंगे. वहीं, रक्षा मंक्षी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) मसूरी पहुंचे हैं. कल यानी 29 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के वैलिडेटरी फंक्शन में शामिल होंगे. साथ ही प्रशिक्षु आईएएस को संबोधित करेंगे. उनके मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. अकादमी परिसर के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी देश का अहम सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान है. जो उत्तराखंड के मसूरी में स्थित है. अकादमी का मुख्य उद्देश्य आईएएस (IAS) कैडर के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करना और ग्रुप ए सेंट्रल सिविल सर्विसेज के फाउंडेशन कोर्स का संचालन करना है.
