मुखानी थाना क्षेत्र में एक घर से दो भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन की कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहते थे. घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर में एक घर से दो भाइयों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर लामाचौड़ में एक घर में दो भाइयों के शव पड़े हुए हैं. तत्काल मौके पर टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सूचना पर सीओ अमित सैनी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली.
पूछताछ में लोगों ने बताया कि मृतक दोनों भाई अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहते थे. मां दिमागी रूप से बीमार है. दोनों भाई अत्यधिक शराब पीने के आदि थे. मौत की खबर के बाद आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया. बताया जा रहा है कि हाल ही में शराब के लिए उन्होंने तीन लाख की जमीन भी बेची हुई थी. सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि लामाचौड़ स्थित बच्ची नगर स्थित एक घर में दो भाइयों के शव बरामद हुए हैं. शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है.
दो भाइयों की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. एक शव घर के अंदर तो दूसरा शव मकान के पीछे के हिस्से की ओर पड़ा हुआ था. जबकि घर के सामने देशी शराब की खाली बोतलों से कट्टा भरा हुआ था. इससे कई तरह की चर्चाएं तेज हैं. वहीं दो भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
