उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 इस साल पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले शुरू हो रही है। यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होगा। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। बताते चलें कि बीते साल ये यात्रा 30 अप्रैल से शुरू की गई थी। लेकिन इस साल इसे तिथियों और नक्षत्रों के अनुकूल कुछ दिन पहले शुरू किया जा रहा है।
19 अप्रैल को चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। इससे दूर से आए लोगों को दर्शन करने का अधिक समय मिलेगा। इससे स्थानीय होटलों, टैक्सी आदि व्यवसायों को भी फायदा मिलेगा। जिससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा।
चारधाम यात्रा के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष रूप से काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। यहीं कारण है कि ये दिन बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। 19 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।
