उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस पहले ही नाबालिग पीड़िता के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं अब जांच में पीड़िता की जन्मदात्री मां की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को एक महिला ने कोटद्वार कोतवाली में अपनी 13 साल की बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौकाने वाले खुलासा हुआ. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि नाबालिग का सौतेले पिता ही थी. पुलिस ने देरी किए बिना सौतेले पिता को गिरफ्तार किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 65(1) और 75(2) में मुकदमा दर्ज किया था. साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था.
मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पुलिस के अनुसार इस अपराध बालिका की मां भी शामिल थी. इसके बाद पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच जारी है.
सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया 13 वर्षीय बालिका ने अपने सौतेले पिता द्वारा शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. आगे जांच में बालिका के बयान और अन्य साक्ष्यों से मां की संलिप्तता भी सामने आई. साक्ष्य स्पष्ट होने पर मां की गिरफ्तारी की गई मामले में आगे विधिक कार्रवाई जारी है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
