उत्तराखंड पुलिस के जवान पर एक बार गंभीर आरोप लगे हैं. मामला उधम सिंह नगर जिले का है. महिला ने पुलिस जवान के खिलाफ कई बार शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ इससे पहले ही दो मुकदमे दर्ज कराए हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि इस मामले में सिर्फ आरोपी पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि उसका परिवार भी इन सब में शामिल है.
पीड़ित महिला ने बताया कि वो वो ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली है और विशेष समुदाय से आती है. पीड़िता के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी की एक महिला मित्र के जरिए उसकी मुलाकात हुई थी.
पीड़िता का कहना है कि पहली मुलाकात के बाद आरोपी पुलिसकर्मी करीब दो से तीन महीने तक उसके पीछे पड़ा रहा और उससे यही कहता था कि उसे सिर्फ बात करनी है. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उससे वादा किया था कि वो उससे ही शादी करेगा. इसके बाद दोनों के बीच सब कुछ सही चलता रहा. पीड़िता का कहना है कि आरोपी की साल 2025 में नैनीताल में पोस्टिग होती है और वो उसे भी वहीं बुलाता है. वहीं पर जब पीड़िता ने ऐसे ही आरोपी पुलिसकर्मी का मोबाइल देखा तो उसमें एक फोटो मिली, जिसके बाद उसे पता चला का आरोपी की कही और सगाई हो रखी है. दोनों के बीच काफी बात भी होती है.
पीड़िता के कहना है कि जब वो आरोपी से इस बारे में बात करती है तो वो उसके साथ मारपीट भी करता है. इस घटना के बाद आरोपी 6 जनवरी 2025 को पीड़िता को फिर से फोन करता है और कहता है कि उसने दूसरी लड़की से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए है और वो सिर्फ मेरे से ही शादी करेगा.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे नैनीताल आने के लिए बोलता है और कहता है कि वो दोनों नैनीताल हाईकोर्ट में शादी करेंगे. आरोप है कि नैनीताल पहुंचने से फिर से उसके साथ मारपीट की जाती है. आरोपी ने उस समय पीड़िता से उसका मोबाइल भी मांगा था, लेकिन पीड़िता ने पहले ही अपना मोबाइल दोस्त को दे दिया था, जिसे वो साथ लेकर गई थी. क्योंकि उसी मोबाइल में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सभी ऑडियो, वीडियो और अन्य रिकॉर्डिग थी, जिन्हें आरोपी खत्म करना चाहता था.
पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वो अपने घर आ गई थी. इसके बाद उसने सीओ को एक प्रार्थना पत्र दिया था. सीओ ने उसे काउसिलिंग के लिए बुलाया था, इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ नैनीताल के मल्लीताल थाने में ही मुकदमा दर्ज होता है.
पीड़िता का आरोप है कि मल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और मुकदमा वापस लेने का दबाब बनाने लगा. इसके बाद महिला ने काशीपुर में आईटीआई थाने में भी एक मुकदमा दर्ज कराया. इससे आरोपी और भी गुस्से में आ जाता है. इसके बाद पीड़िता इंसाफ के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में जाती है. फिर पीड़िता पर दबाव बनाया जाता है कि नैनीताल हाईकोर्ट से मुकदमा वापस लिया जाएगा.
