ईरान इजरायल युद्ध के चलते गैस सिलेंडर सप्लाई में कमी आने की खबरें छाई हुई हैं. इसी कड़ी में जिला प्रशासन अलर्ट हो गये हैं. हरिद्वार जिले में एलपीजी सिलेंडर की मारामारी देखी जा रही है. साथ ही यहां कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है. हालातों को देखते हुए हरिद्वार डीएसओ ने आपात बैठक बुलाई है. वहीं, नैनीताल जिले में भी डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में देर रात बैठक हुई.
हरिद्वार में गैस के गोदाम पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है. इस बीच जिला प्रशासन जिले में गैस का पूरा स्टॉक मौजूद होने की बात कहकर लोगों से पैनिक क्रिएट ना करने की अपील कर रहा है. इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस डिसटीब्यूटरों के साथ मीटिंग कर सभी ग्राहकों को समय से गैस डिलीवरी देने के निर्देश दिए. हालांकि, देशभर में संस्थाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है. जिससे हरिद्वार के तमाम होटल ऑन आश्रमों मैं गैस की सप्लाई बंद होने से दिक्कत खड़ी हो गई है. जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है बुकिंग बढ़ जाने से सप्लाई प्रभावित हुई है.
गैस एजेंसी चालकों का दावा है कि घरेलू गैस की कोई दिक्कत नहीं है. सबके पास पर्याप्त स्टॉक है. केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगाई गई है. बीस किलो और पांच किलो के कमर्शियल सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं. गैस संचालक विवेक मुख्य ने बताया कि सिलेंडर बुक करने के बाद सभी को सिलेंडर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खबरें देखकर ग्राहक पैनिक हो रहे हैं. सबको संयम बरतना चाहिए.
