उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे सारे असमंजस को खत्म कर दिया है. उत्तराखंड सरकार की तरफ से महावीर जयंतीकी छुट्टी का आदेश जारी हो गया है. महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च सोमवार को रखी गई है. पहले ये छुट्टी 31 मार्च मंगलवार को रखी गई थी. यानी अब 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यकाल खुलेंगे, और 30 मार्च को बंद रहेगे.
दरअसल, पहले सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी, लेकिन जैन कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को है. इसीलिए सरकार ने महावीर जयंतीकी छुट्टी में संशोधन किया और उसे 30 मार्च को करने का आदेश किया है.
महावीर जयंतीकी छुट्टी को लेकर सरकार की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें साफ किया गया है कि महावीर जयंती की 31 मार्च की छुट्टी में संशोधन करते हुए उसे 30 मार्च किया गया है. यानी अब 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. वहीं 31 मार्च को यथावत खुलेंगे.
30 मार्च सोमवार को महावीर जयंतीमिलने सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई. क्योंकि 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है और उससे अगले दिन 30 मार्च सोमवार को महावीर जयंतीकी छुट्टी मिल गई. इस तरह इस वीकेंड पर कर्मचारियों को लगातार दो छुट्टी मिलेगी.
जानिए कौन थे महावीर: बता दें कि महावीर जयंति जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. यह त्योहार प्रतिवर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी (13वें दिन) को पड़ता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च या अप्रैल में आता है. 2026 में यह 30 मार्च को मनाई जाएगी. यह दिन अहिंसा और शांति का संदेश देता है.
भगवान महावीर को आम लोगों के लिए आदर्श माना जाता है और वे मोक्ष प्राप्ति के मार्ग का मार्गदर्शन करते हैं. भगवान महावीर अंतिम तीर्थंकर थे, और इसलिए उन्हें समकालीन जैन धर्म का संस्थापक और इस युग का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थंकर माना जाता है. महावीर एक ऐतिहासिक व्यक्ति थे जो ईसा पूर्व छठी शताब्दी में भारत में रहते थे.
