मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज शहद निष्कासन (Honey Extraction) कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर और आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन (एपीकल्चर) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया।
इस दौरान उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन श्री अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।
