उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेज हो गया है। 92% से अधिक मतदाता डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बैठक में सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क किया गया है उनको एक और बार सत्यापन किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद मतदान केंद्रों के पुर्नगठन की तैयारी शुरु कर दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि डीईओ/ईआरओ एसएसडी सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए। जबकि पूरे प्रदेश में डिजिटाईजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक हो गया है। जनपद अल्मोड़ा और चम्पावत ने एसआईआर के गणना फार्म के डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97%, टिहरी गढ़वाल 96 %, उत्तरकाशी 95 %, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 % ,रुद्रप्रयाग 93 %, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91%, देहरादून और हरिद्वार में 88 % का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।
