चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन चकराता के समीप सप्लाई बाल्मीकि बस्ती के पास करीब तीस मीटर सड़क से बस्ती में जा गिरा. वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए. सूचना पर थाना चकराता पुलिस , एसडीआरएफ और मौके पर पंहुते ही स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को चकराता अस्पताल पंहुचाया गया. गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई.
कोतवाली चकराता क्षेत्रान्तर्गत सप्लाई तिराहे के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. कुनवा गांव से विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी( बोलेरो कैम्पर गाड़ी )(सं. UK15TA-0371) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में जा पलटी. दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे. गनीमत यह रही कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई. बड़ा हादसा टल गया.
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप-निरीक्षक (वउनि) कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, SDRF की टीम तथा 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय निवासियों और पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से तत्काल सरकारी अस्पताल (CHC चकराता) में भर्ती कराया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है.
पुलिस के अनुसार वाहन को ग्राम कुनवा निवासी 28 वर्षीय अमित चौहान चला रहा था. चकराता पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है.
घायलों का विवरण –
- शेर सिंह 78 साल, ग्राम कुनवा
- अमित चौहान 28 साल,ग्राम कुनवा
- राम सिंह 40 साल ,ग्राम पुनिंग
- अनिल तोमर 35 साल,ग्राम पिंगवा
- कलमू 65 साल ,ग्राम रजाणु
- संगतराम 13 साल ,ग्राम रजाणु
- शीला 32 साल ,ग्राम खारसी
- शिवांश 03साल ,ग्राम खारसी
- संतोष 09 साल ,ग्राम पुनिंग
