थाना बसंत विहार क्षेत्र का अंतर्गत आज जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एनक्लेव में रह रहे रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.
चिल्लाने की आवाज पड़ोसी ने सुनी: जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एंक्लेव में रह रहे 75 वर्षीय एके गर्ग अकेले रहते थे और उनकी एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी थी और नोएडा में रहती है. जानकारी के मुताबिक देर शाम पड़ोसियों ने उनके घर से चिल्लाने की आवाज सुनी. जिसके बाद तत्काल पुलिस को पड़ोसियों ने सूचित किया.सूचना मिलने के बाद थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी को अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंची.
घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले गई पुलिस: जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि घटना के संबध में जांच पड़ताल की जा रही है और बरहाल अभी सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल जारी है.आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है. पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर लेगी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
