साल 2013 में आई केदारनाथ बाढ़ को कोई भूलाए नहीं भूल सकता। इस आपदा से मची तबाही आज भी जख्मों को हरा कर देती है। इसी बीच इस आपदा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इस आपदा में मरे शिवम अब वापस लौट आए है। शिवम के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। हालांकि अब वो महाराष्ट्र के पुणे के मानसिक अस्पताल में मिले। शिवम की पुनर्मिलन की ये कहानी अपका दिल छू लेगी।
दरअसल साल 2013 में केदारनाथ में विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इस आपदा में पोलियो से ग्रस्त शिवम भी लापता हो गए थे। कई दिनों तक जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन इस आपदा में भगवान के चमत्कार से शिवम जिंदा बच गए। जिसके बाद वो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर पहुंच गए। लेकिन उन्हें याद नहीं वो यहां कैसे पहुंचे।
इसी बीच साल 2021 में शिवम पर चोरी का आरोप लगा। वो जिस मंदिर में रह रहे थे वहां पर चोरी हो गई। चोरों को जब पकड़ा गया तो उन्होंने शिवम का नाम इस चोरी में घसीट लिया। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। चूंकि शिवम हेबेफ्रेनिया से पीड़ित थे। थो जज ने उन्हें पुणे के RMH में पुनवार्स भेजने का फैसला सुनाया।
पुणे के इस अस्पताल में एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। बीमारी के कारण शिवम ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे। जो कुछ बोलते थे तो वो भी पहाड़ी में। जिससे उनसे जानकारी निकलवाना काफी मुश्किल होता था। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने हार नहीं मानी। वो उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करते रहे।
साल 2023 में अचानक शिवम ने अपने स्कूल का जिक्र किया। उन्होंने रुड़की का प्रेम विद्यालय अपने स्कूल का नाम बताया। जिसके बाद रुड़की पुलिस से संपर्क किया गया। स्थानीय पुलिस भी शिवम से जुड़ी जानकारी निकालने में लग गई। इसी आधार पर उसके परिवार वालों को खोजा गया। जांच में ये भी पता चला कि शिवम ने 12वीं तक यहीं पर पढ़ाई की थी।
