नैनीताल के ताकुला क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां घने कोहरे की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, लक्सर में लापता युवक की तलाश में गंगा में सर्च अभियान चलाया गया. जबकि, मामले में अपहरण का भी आरोप लगा है.
पुलिस के मुताबिक, सभी लोग नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ताकुला के पास अचानक घना कोहरा छा जाने से चालक सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाया. ऐसे में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा.
हादसे की सूचना स्थानीय निवासी बसंत मेहरा समेत स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद सभी चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.
कार हादसे में घायल-
- केसी भट्ट, निवासी- पिथौरागढ़
- नितेश प्रेम दंगवाल, निवासी- टिहरी
- देवी दत्त, निवासी- थल, पिथौरागढ़
- एक अन्य व्यक्ति
